15 अगस्त 2025 राशिफल
आज का दिन: शुक्रवार
ग्रह-नक्षत्रों की चाल से भविष्य का आकलन किया जाता है। आज चंद्रमा मेष राशि में है। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क में, केतु सिंह में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में स्थित हैं।
मेष राशि – दिन में सकारात्मकता बनी रहेगी। जरूरत की चीजें समय पर मिलेंगी। सेहत बेहतर होगी। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा। व्यापार में लाभ के योग। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि – मानसिक चिंता रहेगी, खर्च अधिक होगा। सिरदर्द और आंखों में समस्या हो सकती है। प्रेम और व्यापार सामान्य। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि – यात्रा और रुका धन वापस मिलने की संभावना। नए स्रोत से आय होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बेहद अच्छा। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।
कर्क राशि – कारोबार में सफलता, कोर्ट-कचहरी में विजय। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम उत्तम। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि – यात्रा और भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या राशि – परिस्थितियां प्रतिकूल, अनावश्यक जोखिम न लें। स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम और व्यापार ठीक। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सफलता, प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय: बजरंगबली का स्मरण करें।
वृश्चिक राशि – स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि – छात्रों के लिए शुभ समय, लेखन और पढ़ाई में लाभ। स्वास्थ्य अच्छा, व्यापार में सफलता। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि – संपत्ति खरीदने के योग, घरेलू विवाद संभव। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि – पराक्रम से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि – स्वास्थ्य में सुधार, धन लाभ और पारिवारिक सुख। व्यापार में प्रगति। उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।







