ग्रह स्थिति – 11 अगस्त 2025, सोमवार के दिन, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि के गोचर में हैं। इन ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा।
मेष राशि
आज मन में अनजाना डर बना रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। काली वस्तु का दान लाभकारी होगा।
वृषभ राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए व्यावसायिक कार्य की शुरुआत से बचें। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि
यात्राओं को टालें। भाग्य पर पूरी तरह भरोसा न करें, अन्यथा अपमानजनक स्थिति आ सकती है। व्यापार और प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। नियमित रूप से काली जी को प्रणाम करें।
कर्क राशि
परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। चोट या दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और प्रेम पक्ष बेहतर रहेंगे। लाल वस्तु अपने पास रखें और काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ तालमेल पर ध्यान दें। नौकरी में चुनौतियां आ सकती हैं। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान शुभ फल देगा।
कन्या राशि
शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफलता आपकी होगी। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम रहेंगे। लाल वस्तु का दान लाभकारी होगा।
तुला राशि
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अनबन से बचें। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। मानसिक दबाव बढ़ सकता है। काली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
घरेलू जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। संपत्ति खरीदने में रुकावट संभव है। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
नाक, कान या गले की समस्या हो सकती है। व्यवसाय में बहुत अच्छी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
मकर राशि
मुख रोग की संभावना है। धन हानि से बचें और वाणी पर संयम रखें। हरी वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ राशि
घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
अज्ञात भय और सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।







