स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का दबदबा: बिल्हा पहले, बिलासपुर को दूसरा स्थान, सात निकायों को राष्ट्रीय सम्मान

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी, महापौर और शहरी निकायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रमुख पुरस्कार विजेता नगर निकाय:

  • बिल्हा नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी): देश में प्रथम स्थान
  • बिलासपुर नगर निगम (3 से 10 लाख आबादी): द्वितीय स्थान
  • कुम्हारी नगर पालिका (20 हजार से 50 हजार आबादी): तृतीय स्थान

प्रेसिडेंट्स अवार्ड से नवाजे गए तीन निकाय:

1. बिल्हा नगर पंचायत

2. बिलासपुर नगर निगम

3. कुम्हारी नगर पालिका

इसके अतिरिक्त, रायपुर नगर निगम को “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” का पुरस्कार केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया।

सुपर स्वच्छता लीग में तीन शहरों को स्थान:

इस वर्ष “सुपर स्वच्छता लीग (SSL)” श्रेणी की शुरुआत की गई, जिसमें उन शहरों को शामिल किया गया, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में किसी न किसी वर्ष शीर्ष 3 स्थान हासिल किए हैं और अब भी अपनी जनसंख्या श्रेणी के टॉप-20 में शामिल हैं। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकाय शामिल हुए:

  • अंबिकापुर नगर निगम (50 हजार से 3 लाख आबादी)
  • पाटन नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी)
  • बिश्रामपुर नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी)

मुख्यमंत्री ने दी बधाई:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे “छत्तीसगढ़ के नागरिकों, स्थानीय निकायों और नगर प्रशासन की साझा प्रतिबद्धता” का फल बताया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी सातों सम्मानित नगरीय निकायों को बधाई दी और कहा कि “नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सतत मेहनत ने छत्तीसगढ़ को स्वच्छता की दिशा में राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment