महाराष्ट्र विधानसभा की सीढ़ियों पर हंगामा, विधायकों के बीच हाथापाई ने लोकतंत्र की मर्यादा लांघी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में आज एक शर्मनाक दृश्य सामने आया जब भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक ने हिंसक रूप ले लिया। सदन की सीढ़ियों पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसने राज्य की राजनीति में गरिमा और शिष्टाचार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर भाजपा विधायक गोपीचंद पडळकर और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच टकराव बढ़ता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना गंभीर था कि सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

इस घटना ने न केवल विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि जनता के सामने उनके जनप्रतिनिधियों की छवि को भी धूमिल किया है।

जांच के आदेश जारी:

विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही यह आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसे घटनाक्रमों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment