10 जुलाई 2025 राशिफल: कन्या राशि में घरेलू तनाव की संभावना, जानें बाकी राशियों का हाल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति से बने योग कई राशियों के लिए शुभ हैं, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। जानें सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

ग्रहों की चाल

शुक्र वृषभ में

सूर्य और गुरु मिथुन में

बुध कर्क राशि में

मंगल व केतु सिंह राशि में

चंद्रमा धनु राशि में

राहु कुंभ राशि में

शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

 

मेष (Aries):

यात्रा के योग हैं, धार्मिक कार्यों में सक्रियता रहेगी। कार्यों में रुकावटें दूर होंगी। भाग्य से काम बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर, व्यापार और प्रेम संतुलित।

उपाय: मां काली को नमन करें।

 

वृषभ (Taurus):

दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन संभलकर चलाएं। व्यापार और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

 

मिथुन (Gemini):

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार शानदार रहेंगे।

उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

 

कर्क (Cancer):

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। शत्रु सक्रिय होंगे, लेकिन परास्त होंगे। ज्ञान अर्जन का अवसर मिलेगा।

उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

 

सिंह (Leo):

विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं।

उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

 

कन्या (Virgo):

घरेलू माहौल में तनाव के संकेत हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार और प्रेम अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु को स्मरण करें।

 

तुला (Libra):

व्यापार में मजबूती आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक (Scorpio):

आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी। प्रेम और व्यापार लाभकारी।

उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

 

धनु (Sagittarius):

जीवन में आवश्यक वस्तुएं मिलेंगी। ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार और प्रेम सफल।

उपाय:पीली वस्तु पास रखें।

 

मकर (Capricorn):

मन चिंतित रह सकता है। खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

उपाय:पीली वस्तु दान करें।

 

कुंभ (Aquarius):

आमदनी के नए साधन मिलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम और व्यापार में सफलता।

उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

 

मीन (Pisces):

सरकारी क्षेत्र से लाभ, न्यायिक मामलों में सफलता। व्यावसायिक तरक्की के योग।

उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment