ओपनिंग डे पर ‘मेट्रो इन दिनों’ को पछाड़ते हुए आगे निकली ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’, जानिए अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

सार

सिनेप्रेमियों के लिए सिनेमा घरों में बहार है, क्योंकि बॉलीवुड, टॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी फिल्में एकसाथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस शुक्रवार को ‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हुईं, जिनका पहले दिन का प्रदर्शन दर्शकों के उत्साह से भरपूर रहा। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल।

विस्तार

मेट्रो इन दिनों

मेट्रो इन दिनों

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने अपने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। करीब 100 करोड़ के बजट वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन, नीना गुप्ता और अली फजल जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। इसके रोमांटिक गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ

हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की नई कड़ी ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया। स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी इस फिल्म ने दर्शकों को फिर से डायनासोरों की रहस्यमयी दुनिया में पहुंचा दिया है।

मां

मां

काजोल की इमोशनल ड्रामा फिल्म ‘मां’ रिलीज के आठवें दिन 1 करोड़ पर सिमट गई। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 27.50 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि बजट करीब 65 करोड़ बताया गया है।

कनप्पा

कन्नप्पा

विष्णु मांचू की पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ अब बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती दिख रही है। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 35 लाख की कमाई की, वहीं कुल कलेक्शन 30.55 करोड़ तक पहुंचा। फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार जैसे सितारे हैं।

एफ 1

एफ 1

ब्रैड पिट की रेसिंग ड्रामा फिल्म ‘एफ 1’ ने भारत में शुक्रवार को 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। पांच दिन में यह फिल्म 39 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर

आमिर खान की फैमिली ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी हुई है। शुक्रवार को फिल्म ने 2.38 करोड़ का कलेक्शन किया और 15 दिनों में कुल 137.78 करोड़ का शानदार आंकड़ा छू लिया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment