टॉयलेट से जुड़ा युवक ऑनलाइन सुनवाई में, गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही का वीडियो वायरल

admin
2 Min Read

अहमदाबाद।गुजरात हाईकोर्ट की एक वर्चुअल सुनवाई उस समय चर्चा में आ गई, जब एक व्यक्ति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान टॉयलेट में बैठे हुए कैमरे में नजर आया। यह अजीबोगरीब घटना 20 जून को न्यायमूर्ति निरजर एस देसाई की एकल पीठ के समक्ष हुई, जब ‘समद बैटरी’ नाम से लॉग इन किया गया शख्स अदालत की कार्यवाही के बीच खुलेआम शौच करते और खुद को साफ करते हुए ऑनलाइन सुनवाई में शामिल रहा।

कैसे हुआ मामला वायरल?

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में उस व्यक्ति का चेहरा पहले क्लोजअप में दिखता है, जिसमें वह ब्लूटूथ इयरफोन लगाए नजर आता है। इसके बाद कैमरा थोड़ा हटता है तो स्पष्ट हो जाता है कि वह शौचालय में बैठा है। आगे वीडियो में उसे खुद को साफ करते और बाद में वॉशरूम से बाहर निकलते हुए भी देखा गया।

इस वीडियो के सामने आते ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कोर्ट में आचार-संहिता की गंभीरता को लेकर बहस शुरू हो गई।

कौन था ये व्यक्ति?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह व्यक्ति एक एफआईआर को रद्द करने से संबंधित केस में प्रतिवादी था। इस मामले में वह शिकायतकर्ता भी था। यह पहली बार नहीं है जब अदालत की मर्यादा का उल्लंघन हुआ हो। इससे पहले अप्रैल महीने में भी एक युवक वर्चुअल सुनवाई के दौरान सिगरेट पीते हुए कैमरे में नजर आया था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment