ज्योतिष के अनुसार, 20 जून 2025 का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ के लिए सतर्कता की सलाह दी गई है। आइये जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है।
मेष राशि (Aries)
आज सेहत का विशेष ध्यान रखें। दूसरों की सलाह में आकर निवेश करने से बचें, नुकसान संभव है। पारिवारिक मुद्दे प्राथमिकता में रखें। सिंगल लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
व्यापार में लाभ के संकेत हैं। संतान के कारण आर्थिक फायदा हो सकता है। प्रेमी अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाएगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से कठिनाई पार होगी। जीवनसाथी से बहस संभव लेकिन सब कुछ जल्द सामान्य हो जाएगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज एनर्जी कम हो सकती है। धन लाभ संभव है। मित्र आपसे व्यक्तिगत सलाह ले सकते हैं। अकेले समय बिताना पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है, लेकिन व्यापार में प्रगति होगी।
कर्क राशि (Cancer)
सेहत को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। निवेश से बचें। परिवार के बुजुर्ग की सलाह लाभकारी होगी। जीवनसाथी आपकी जिम्मेदारी निभाने के तरीके की सराहना करेगा।
सिंह राशि (Leo)
गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना मुश्किल बढ़ सकती है। धन संचय और निवेश की प्लानिंग करें। संतान से जुड़ी योजनाएं बनाएं। कार्यक्षेत्र में कौशल सुधारें। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कन्या राशि (Virgo)
सेहत में सुधार होगा। अतिरिक्त आमदनी के लिए सुरक्षित निवेश करें। घरेलू कार्यों को आज पूरा करने का उत्तम दिन है। ऑफिस में किसी का व्यवहार आपको खुश कर सकता है। जीवनसाथी के साथ खास पल बिताएंगे।
तुला राशि (Libra)
किसी भी निर्णय से पहले सोचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार संभव है। जिद्दी रवैया घर में अशांति ला सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। पुरानी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पुराने पल याद करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। बिना प्रयास के आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम में आनंद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रोफेशनल रवैया आपको आगे बढ़ाएगा।
धनु राशि (Sagittarius)
दिन शानदार रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रह सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन की शुरुआत व्यायाम से करें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। वैवाहिक जीवन में खास अनुभव होंगे।
मीन राशि (Pisces)
सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। घर में कुछ बदलाव आपको भावुक कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी।



