दीपावली पर शराब की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ उछाल! आबकारी विभाग ने जारी किए आंकड़े

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

दीपावली के पांच दिनों में रायपुर जिले में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 5 से 9 नवंबर तक रायपुर में 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की तुलना में 7.8 प्रतिशत अधिक है। रकम के हिसाब से यह बढ़ोतरी करीब 3.95 करोड़ रुपये की रही।

त्योहार की शुरुआत में बिक्री कुछ धीमी रही, लेकिन बाद के दिनों में तेजी आई। 5 नवंबर को 8.98 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की तुलना में 2.3 प्रतिशत कम थी। इसके बाद 6 नवंबर को 9.78 करोड़, 7 नवंबर को 12.43 करोड़, 8 नवंबर को 11.91 करोड़ और 9 नवंबर को 11.51 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज हुई।

7 नवंबर को पांच दिनों में सबसे ज्यादा 12.43 करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह राशि पांच दिनों की कुल बिक्री का लगभग 22.8 प्रतिशत है। इस दौरान औसत दैनिक बिक्री करीब 10.92 करोड़ रुपये रही।

कुल बिक्री में विदेशी शराब की हिस्सेदारी 64.2 प्रतिशत रही, जो त्योहार के दौरान स्पिरिट और माल्ट श्रेणी की बढ़ती मांग को दर्शाती है। वहीं देशी मदिरा की बिक्री 19.56 करोड़ रुपये रही।

शराब की बढ़ती खपत के साथ ही घरेलू विवाद, सड़क हादसों और सार्वजनिक सुरक्षा के जोखिम भी चिंता का विषय बने हुए हैं। प्रशासन को त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा, ड्राइंग के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment