भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट जारी!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शनों और स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए भारत ने वहां रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों को बड़े जमावड़ों और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि फ्रांस में हाल के घटनाक्रमों और स्थानीय कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सतर्क रहें और उचित सावधानी बरतें।

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

फ्रांस में किसी भी तरह की आपात स्थिति आने पर भारतीय नागरिक संबंधित भारतीय मिशन से संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय दूतावास, पेरिस फोन: +33648340063 ईमेल: cons.paris@mea.gov.in

भारत का महावाणिज्य दूतावास, मार्सिले फोन:+33743162559 ईमेल: cgo.marseille@mea.gov.in

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment