भाजपा में शामिल होने के दो साल बाद कोमल हुपेंडी ने दिया इस्तीफा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे कोमल हुपेंडी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

कोमल हुपेंडी ने अपना त्यागपत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को भेजा है। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बता दें कि कोमल हुपेंडी ने जनवरी 2024 में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अप्रैल 2024 में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

कोमल हुपेंडी के भाजपा से इस्तीफे को छत्तीसगढ़ में पार्टी के भीतर चल रही संगठनात्मक हलचल के बीच महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। इससे पहले भी राज्य में कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे सामने आ चुके हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment