आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया का उत्कृष्ट मॉडल: बृजमोहन अग्रवाल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विशाखापत्तनम प्रवास के दौरान देश के पहले मेडिकल टेक्नोलॉजी पार्क आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (AMTZ) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल डिवाइस के निर्माण, शोध, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं का जायजा लिया।

सांसद अग्रवाल ने AMTZ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन का प्रभावी उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि पहले भारत को अत्याधुनिक मेडिकल मशीनों और उपकरणों के लिए काफी हद तक विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन AMTZ जैसे संस्थानों के जरिए अब देश में ही विश्वस्तरीय मेडिकल उपकरणों के अनुसंधान और निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में मेडिकल डिवाइस निर्माण की संभावनाएं

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधनों, कुशल मानव संसाधन और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण मेडिकल डिवाइस और फार्मा मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि AMTZ के मॉडल से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में भी अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी और उपकरण निर्माण के क्लस्टर विकसित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे क्लस्टर स्थापित होने से प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

भारत बनेगा मेडिकल टेक्नोलॉजी का वैश्विक हब

सांसद ने कहा कि भारत में मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास से आने वाले समय में देश स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि AMTZ जैसे मॉडल देश की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने और विदेशों पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment