छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधेयक का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियम (Rules) भी जल्द प्रकाशित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने बस्तर में धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि “बस्तर में माओवाद वर्ग संघर्ष खड़ा नहीं कर पाया, लेकिन गांवों में धर्म संघर्ष खड़ा हो गया। जो काम माओवाद नहीं कर सका, वह धर्मांतरण ने कर दिया है।”
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्मांतरण से उत्पन्न सामाजिक तनाव को गंभीरता से देख रही है और इसी उद्देश्य से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 लाया गया है। सरकार का दावा है कि इस कानून के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विजय शर्मा ने संकेत दिए कि नियमों के प्रकाशन के बाद विधेयक का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से शुरू होगा।






