पंडवानी की स्वर सम्राज्ञी तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।पंडवानी गायन की महान साधिका तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली, जहां वे पिछले कई दिनों से भर्ती थीं।

तीजन बाई को पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पंडवानी लोकगायन शैली को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाकर भारतीय लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाई।

उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर है। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment