दूरस्थ सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: 17 हेल्थ सेंटर राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

जगदलपुर।मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, आसान और लोगों के लिए अधिक उपयोगी बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी दिशा में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और  जिले के प्रभारी मंत्री  के मार्गदर्शन में सुकमा जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विकासखंड सुकमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-1 को भारत सरकार का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (एनक्वास) प्रमाणपत्र मिला है। इसके साथ ही जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का प्रमाणपत्र हासिल कर चुके हैं।

इस उपलब्धि पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के आखिरी छोर पर रहने वाले लोगों तक भी अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। सुकमा जैसे दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता का प्रमाण मिलना सरकार की प्रतिबद्धता और बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

राष्ट्रीय मूल्यांकन में उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-1 ने 93.04 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की अच्छी कार्यशैली, सेवाओं की गुणवत्ता और जनहित के प्रति समर्पण को दिखाती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (एनक्वास) प्रमाणपत्र केवल उन्हीं स्वास्थ्य संस्थानों को दिया जाता है, जो मरीजों की संतुष्टि, साफ-सफाई, सुरक्षित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य, संचारी और गैर-संचारी रोगों की देखभाल, लैब सेवाएं और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे सभी मानकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-1 में आधुनिक प्रसव कक्ष, सुसज्जित लैब और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह केंद्र करीब 7,417 ग्रामीणों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि साय सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सेवाओं की गुणवत्ता और लोगों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान दे रही है।  सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के लोगों को भी अच्छी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि सुकमा की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment