अनोखा प्रदर्शन: डीजल न मिलने पर बैलों से खिंचवाई कार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक के भरुवाडीह स्थित एस.एस. पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे की कार रास्ते में डीजल खत्म होने से बंद हो गई। आरोप है कि चालक ने डिब्बे में 4 लीटर डीजल देने की मांग की, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने देने से मना कर दिया।

इस बात से नाराज जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों की मदद ली और बैलों से अपनी कार को खिंचवाकर सीधे पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। यह नजारा देखते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

रवि बंजारे का आरोप है कि इलाके में यह एकमात्र पेट्रोल पंप है, जिसके चलते संचालक मनमानी करते हैं। उनका कहना है कि जरूरत और आपात स्थिति में भी लोगों को डीजल नहीं दिया जाता, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद आखिरकार कर्मचारियों ने कार में डीजल भरा। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की जाएगी और पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment