रायपुर। खाद्य विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आधा दर्जन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार आशीष चतुर्वेदी को जशपुर से महासमुंद और अरुण मेश्राम को राजनांदगांव से जशपुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह शिवेंद्र कामठे को सरगुजा से संचालनालय भेजा गया है। वहीं संचालनालय में पदस्थ एएफओ देवेंद्र बग्गा को प्रभारी खाद्य अधिकारी के रूप में केसीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जतिन देवांगन का तबादला एमसीबी से बस्तर तथा सुरेश साहू का दुर्ग से दंतेवाड़ा किया गया है।
विभागीय आदेश में एएफओ चित्रकांत ध्रुव को सरगुजा का प्रभारी खाद्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे शिवेंद्र कामठे का स्थान लेंगे। विभाग ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।






