विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जागरूकता अभियान, नागरिकों ने लिया संकल्प

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश कुमार रावड़े के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम रायपुर की सेंट्रल लाइब्रेरी और हीरापुर सब्जी मंडी में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए जागरूकता संबंधी पाम्फलेट वितरित किए गए। साथ ही आम नागरिकों को बैग और पेन भी बांटे गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment