बॉलीवुड में शोक की लहर: दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पहलाज निहलानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे।

उनके जाने की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं।

पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत में अहम योगदान दिया।

वे 2015 से 2017 तक CBFC के अध्यक्ष भी रहे। उनके कार्यकाल में फिल्मों के प्रमाणन और सेंसरशिप से जुड़े कई फैसले चर्चा और बहस का विषय बने थे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment