8 दिसंबर को संसद में वंदे मातरम के साथ पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, क्या होगा खास?

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

संसद के शीतकालीन सत्र में 8 दिसंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन लोकसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर एक विस्तृत और ऐतिहासिक चर्चा तय हुई है। इसके लिए पूरे 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है और बहस की शुरुआत स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया कि बुधवार से सदन की कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से चले। कई दलों ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई कि गंभीर मुद्दों पर शांतिपूर्ण और नियमित ढंग से चर्चा होनी चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने जानकारी दी कि सोमवार 8 दिसंबर को ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष चर्चा होगी, जबकि 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर 10 घंटे की बहस रखी गई है। 10 दिसंबर को इस बहस का जवाब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देंगे।

1 दिसंबर से शुरू हुआ यह शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। पहले दो दिन हंगामे में बीतने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सहयोग और सामंजस्य के साथ आगे की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। यह सत्र कई महत्वपूर्ण विधेयकों और राष्ट्रीय मुद्दों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment