आई लव मोहम्मद प्रदर्शनों में हिंसा से विहिप नाराज, बच्चों के इस्तेमाल पर जताई कड़ी आपत्ति

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

देश के कई हिस्सों में ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर हो रहे प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इन घटनाओं पर गहरी नाराज़गी जताई है और इसे देश की शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। संगठन का आरोप है कि इन प्रदर्शनों के पीछे एक सोची-समझी साजिश काम कर रही है और नाबालिग बच्चों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने बयान जारी कर कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर लगातार हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिनमें पुलिस थानों पर हमले, पुलिसकर्मियों से मारपीट और वाहनों को आग के हवाले करने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि किसी भी धर्मगुरु या पैगंबर से प्रेम जताने का यह कौन-सा तरीका है? उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में भी नबी के नाम पर हिंसा हुई थी और अब एक बार फिर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। डॉ. जैन ने कहा कि इस तरह की हिंसा केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, फ्रांस और दुनिया के अन्य देशों में भी देखने को मिल रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment