डोनाल्ड ट्रंप का मस्क पर तीखा हमला: “अपनी कंपनी समेटो और अफ्रीका लौट जाओ”, टेस्ला की सब्सिडी खत्म करने की चेतावनी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच राजनीतिक टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। एलन मस्क द्वारा ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से पलटवार करते हुए मस्क को अमेरिका छोड़कर दक्षिण अफ्रीका लौटने की सलाह दे डाली और उनकी कंपनियों को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखे पोस्ट में कहा कि मस्क को पहले से पता था कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकारी जबरदस्ती के खिलाफ हैं। उन्होंने लिखा, “इलेक्ट्रिक गाड़ियां ठीक हैं, लेकिन उन्हें लोगों पर थोपा नहीं जा सकता। एलन मस्क को इतिहास की सबसे बड़ी सब्सिडी मिली है। यदि सब्सिडी बंद हो जाए तो मस्क को अपनी दुकान समेटकर अफ्रीका लौटना पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि मस्क की कंपनियों को मिल रही सरकारी सहायता पर पुनर्विचार होना चाहिए क्योंकि यह करदाताओं का पैसा है और इससे देश का काफी धन बचाया जा सकता है।

मस्क की तीखी प्रतिक्रिया

एलन मस्क ने हाल ही में ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो सांसद इस बिल का समर्थन करेंगे, उन्हें आगामी प्राइमरी चुनाव में जनता का विरोध झेलना पड़ेगा। मस्क ने कहा कि देश को दो प्रमुख पार्टियों से अलग एक नए विकल्प की जरूरत है, और अगर यह बिल पास हुआ तो वे खुद एक नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत कर सकते हैं।

मस्क का कहना है कि यह बिल सरकारी खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी करेगा और देश को कर्ज के दलदल में और गहरा धकेल देगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment