जानें 19 जून 2025 को आपकी राशि का दिन कैसा रहेगा। करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। घर में शुभ कार्य की योजना बनेगी। पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ यात्रा संभव है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज आपको विशेष कार्य के लिए चुना जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है, पत्नी से मतभेद की संभावना है। निवेश से लाभ होगा लेकिन विवादों से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आप अनावश्यक कार्यों में समय और धन बर्बाद कर सकते हैं। क्रोध से बचें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें। व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। कार्यस्थल में बदलाव से बचें। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
आज विवादों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तनाव हो सकता है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी बरतें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। व्यापार में लाभ होगा और नई साझेदारी फायदेमंद रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
तुला राशि (Libra)
कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। पत्नी का स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। किसी से निजी बातें साझा न करें। परिवार में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
दिन लाभकारी रहेगा। नए कार्य में सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका धन प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। नया वाहन खरीदने का योग है।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन व्यस्त और तनावपूर्ण रहेगा। विवादों में फंसने से बचें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन का सावधानी से प्रयोग करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। व्यापार में हानि की आशंका है। किसी बड़े निवेश से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि (Pisces)
मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। अपने सामान का ध्यान रखें। खानपान में सावधानी रखें। व्यापार में नए कार्य की योजना बन सकती है। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव संभव है.


