शूटर बनने का शौक पड़ा महंगा: फिल्मी स्टाइल में फोटो खिंचवाकर बने माफिया, पुलिस ने बीच सड़क पर कराई उठक-बैठक

admin
1 Min Read

बिलासपुर में कुछ युवकों ने खुद को गैंगस्टर और डॉन साबित करने के लिए बंदूक के साथ फिल्मी अंदाज में फोटोशूट करवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक युवक ने तो खुद को “SHOOTER” बताते हुए पोस्टर भी बना डाला। मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो बिलासपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इन युवकों को थाने बुलाकर सड़क पर उठक-बैठक करवाई गई और चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराई तो सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनकर डर फैलाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी तरह की एक कार्रवाई दुर्ग में भी हुई, जहां 6 बदमाशों को सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन सभी के मोबाइल की जांच की जा रही है और फोटोशूट में इस्तेमाल हथियार की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि गैंगस्टर वाली दिखावेबाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment