नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया मुख्य सचिव मिल गया है। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इस समय चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के सलाहकार पद पर कार्यरत थे।
राजीव वर्मा ने अपने प्रशासनिक करियर में कई अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। खासकर, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में वे दिल्ली में परिवहन आयुक्त और मंडल आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। प्रशासनिक कार्यकुशलता और अनुभव के कारण उनका नाम अंतिम रूप से तय किया गया।
जानकारी के अनुसार, राजीव वर्मा 1 अक्टूबर से अपना पदभार संभालेंगे। वहीं मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र इस माह के अंत में रिटायर हो रहे हैं।
राजधानी के विकास और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है।







