बीड़ी–बिहार टिप्पणी कांग्रेस को पड़ी भारी, विपक्ष ने घेरा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पटना। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा बीड़ी पर जीएसटी दर घटाने के फैसले पर तंज कसते हुए कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट किया गया था, जिसमें लिखा था—“बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं, अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।” इस टिप्पणी को बिहारियों के अपमान के तौर पर देखा गया और सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जमकर आलोचना होने लगी।

बिहार में बड़ी संख्या में लोग बीड़ी उद्योग से जुड़े हैं, ऐसे में इस टिप्पणी को जनता की भावनाओं पर चोट माना गया। विपक्षी दलों ने भी कांग्रेस पर बिहारियों का अपमान करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और भारी विरोध शुरू हो गया।

लगातार बढ़ते आक्रोश और आलोचना के बीच कांग्रेस ने यह पोस्ट बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के डिलीट कर दिया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई एक छोटी सी गलती भी राजनीतिक दलों के लिए भारी पड़ सकती है, खासकर तब जब मामला जनता की भावनाओं से जुड़ा हो।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment