मेष (Aries)
आज कामकाज में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। पिताजी कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए आइडिया मिलेंगे जो बिजनेस में फायदेमंद साबित होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषभ (Taurus)
पुराने निवेश और शेयर बाज़ार से लाभ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी में राहत मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मिथुन (Gemini)
आज वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है। संतान की संगति पर नजर रखें। बाहर के खाने से बचें वरना पेट की समस्या हो सकती है। किसी सहयोगी से धोखा मिलने की आशंका है।
कर्क (Cancer)
कामकाज में सफलता मिलेगी। बॉस आपकी तारीफ करेंगे। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव दूर होगा। रुकी हुई वस्तु या धन वापस मिल सकता है।
सिंह (Leo)
आज का दिन लाभकारी रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और आय में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें।
कन्या (Virgo)
तरक्की के अवसर मिलेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। धन से जुड़े मामलों को मिलजुलकर सुलझाएं। नए निवेश की योजना बनेगी। विरोधियों की बातों में न आएं।
तुला (Libra)
निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। नया घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
आज धैर्य से काम लेना होगा। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। किसी परीक्षा का परिणाम अच्छा रहेगा।
धनु (Sagittarius)
विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। किसी सरकारी कोर्स में दाखिला संभव है। खानपान का आनंद लेंगे। परिवार में विवाह संबंधी रुकावट दूर हो सकती है।
मकर (Capricorn)
मेहनत से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कुंभ (Aquarius)
धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। घर की मरम्मत या सजावट पर खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।
मीन (Pisces)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी का अटका हुआ सौदा पूरा हो सकता है। संतान खुशी देगी।







