मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी पर मोईन अली हुए फिदा, बोले – ‘बल्लेबाजों के लिए सिराज से निपटना सबसे बड़ी चुनौती’

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफों के पुल बांधे हैं। उनका मानना है कि सिराज की आक्रामकता, आत्मविश्वास और हार न मानने का जज्बा उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाता है। मोईन ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सिराज की गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे मुश्किल परीक्षा रही।

सीरीज में सिराज का दमदार प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज में मोहम्मद सिराज ने कुल 23 विकेट झटके और टीम इंडिया को संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई। पांचवें टेस्ट में उन्होंने एक ही मैच में 9 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

मोईन अली बोले – ‘सिराज कभी हार नहीं मानता’

जीएफएस डेवलपमेंट्स द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में मोईन अली ने कहा:

“सिराज की एनर्जी, आक्रामकता और गेंद पर नियंत्रण अविश्वसनीय है। वह मैदान पर कभी हार नहीं मानता। बल्लेबाजों के लिए उसका सामना करना एक गंभीर चुनौती है। वह भारत के लिए मैच जिताऊ खिलाड़ी बन चुका है।”

बिना सीनियर खिलाड़ियों के सिराज ने संभाली गेंदबाजी की कमान

इस दौरे पर भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद नहीं थे, लेकिन फिर भी युवा नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सिराज ने पूरे दौरे में 185.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट लिए, जो उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट सीरीज साबित हुई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment