सार
छत्तीसगढ़ व्यापम की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हजारों अभ्यर्थी अंतिम आवेदन सबमिट नहीं कर सके, जबकि उन्होंने समय पर शुल्क जमा किया था। इन शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पात्र युवाओं को दोबारा आवेदन का अवसर देने की मांग की गई है ताकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न हो।
विस्तार
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हजारों अभ्यर्थियों ने समय पर शुल्क भुगतान के बावजूद, व्यापम के सर्वर में आयी त्रुटि के कारण अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट नहीं कर पाए।
इन युवाओं की शिकायतों को व्यापम द्वारा नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। जो “सुशासन तिहार” की भावना और नागरिक-केन्द्रित शासन के खिलाफ है।
पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम अध्यक्ष को पत्र लिखकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है।
- जिन अभ्यर्थियों ने समय पर शुल्क जमा किया है, उन्हें एक या दो दिन का अतिरिक्त अवसर दिया जाए।
- कोई भी पात्र युवा परीक्षा से वंचित न हो।
बेरोजगार युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके जीवन और आत्मसम्मान का सवाल है।







