नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के मकसद से हरियाणा और मध्य प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के लिए 71 नए ऑब्जर्वरों की नियुक्ति का एलान किया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश से 50 और हरियाणा से 21 नेताओं को जगह दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नामों को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
ऑब्जर्वरों को DCC अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक जिले के लिए एक ऑब्जर्वर तैनात किया गया है, जो स्थानीय नेताओं की राय के आधार पर अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूरी करेगा।
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय और एकजुट किया जा सके।


