रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इस फेरबदल में नगर निगम आयुक्तों समेत कई विभागों में पदस्थ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त बनाया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त और इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है।








